बुधवार, 3 अप्रैल 2024

संजय सिंह सुप्रीम कोर्ट की जमानत पर हुए रिहा

 दिल्ली के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में जमानत पर रिहा हुए संजय सिंह, पार्टी कार्यालय पर मोदी पर खूब बरसे।

रिहा होने के बाद वे अरविंद केजरीवाल के घर गए वहां सुनीता केजरीवाल से मिले तथा पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

इस दौरान संजय सिंह ने अपने पहले सोशल मीडिया पोस्ट में कहा "यह खुशी का नही जंग का समय है" सभी कार्यकर्ता संघर्ष के लिए तैयार रहें।

सोमवार, 1 अप्रैल 2024

अरूणाचल प्रदेश के ३० जगहों के नाम चीन ने बदले

 चीन की अरूणाचल प्रदेश में फिर कब्जा दिखाने के प्रयास के बावजूद, भारत की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं। चीन ने जिन ३० जगहों के नाम बदले उनमें १२ पहाड़,४ नदियां ,१ झील , १ पहाड़ी दर्रा ११ आवासीय क्षेत्र और जमीन का १ टुकड़ा शामिल हैं । चीन ने इन नामों को चीनी अक्षरों में लिखा है।

यह अरूणाचल प्रदेश पर दावा जताने की एक और कोशिश है।

शनिवार, 30 मार्च 2024

भारत रत्न से चार विभूतियों को किया सम्मानित

 राष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री नरसिंह राव (मरणोपरांत), पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह (मरणोपरांत), बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर ( मरणोपरांत) एवं कृषि विज्ञानी एम एस स्वामीनाथन (मरणोपरांत) को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इन विभूतियों की तरफ से इनके स्वजन ने राष्ट्रपति से यह सम्मान प्राप्त किया।

शुक्रवार, 29 मार्च 2024

माफिया मुख्तार अंसारी की जेल में हुई मौत

 मंडल कारागार में बंद पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मुख्तार अंसारी की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है ।

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। 63 वर्ष के मुख्तार पर 65 मुकदमे दर्ज किए थे। 

मुख्तार अंसारी ने पिछले दिनों बाराबंकी और मऊ की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि जेल में उसकी हत्या का प्रयास किया जा रहा है।

गुरुवार, 28 मार्च 2024

आप के एक और नेता पर ED का छापा

 बैंक धोखाधड़ी में आप के नेता दीपक सिंगला के कई ठिकानों पर ED ने छापा मारा। 2020 के विधानसभा चुनाव में वह आप के टिकट पर विश्वासनगर विधानसभा से लड़ें थे, जिसमें वे हार गए थे।

ED के सूत्रों के मुताबिक उनके कई ठिकानों से बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं, जो सिंगला की मुश्किले बढ़ा सकती है।

छापेमारी का पता चलते ही आप कार्यकर्ता उनके घर के बाहर इकट्ठा होने लगे।

बुधवार, 27 मार्च 2024

अरविंद केजरीवाल से BJP ने मांगा इस्तीफा

 आबकारी घोटाले में गिरफ्तार केजरीवाल से BJP  इस्तीफा की मांग कर रहा है। इसके लिए BJP कार्यकर्ता अरुण जेटली स्टेडियम में प्रर्दशन कर रहे हैं ।

उनको रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाई जिसे भीड़ ने तोड़ना शुरू कर दिया तब पुलिस ने उनको रोकने के लिए पानी की बौछार करना पड़ा। 

BJP कई बड़े कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार कर लिया गया है जिन्हें कुछ देर बाद रिहा कर दिया गया।

शुक्रवार, 22 मार्च 2024

उ. प्र. मदरसा शिक्षा अधिनियम 2004 असंवैधानिक घोषित

 इलाहाबाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने उ. प्र. मदरसा शिक्षा अधिनियम 2004 को असंवैधानिक घोषित कर दिया। 

कोर्ट ने बताया कि यह अधिनियम संविधान के अनुच्छेद 14, अनुच्छेद 21, एवं अनुच्छेद 21A  के तहत शिक्षा के मौलिक अधिकार के विपरीत कार्य करता है। मदरसा अधिनियम समाप्त होने के बाद मदरसा में पढ़ने बड़ी संख्या में पढ़ने वाले छात्रों को विभिन्न बोर्डो के नियमित स्कूल में समायोजित किया जाएगा।

संजय सिंह सुप्रीम कोर्ट की जमानत पर हुए रिहा

 दिल्ली के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में जमानत पर रिहा हुए संजय सिंह, पार्टी कार्यालय पर मोदी पर खूब बरसे। रिहा होने के ...